Learning Center 2026 photo 1 Learning Center 2026 photo 2 Learning Center 2026 photo 3 Learning Center 2026 photo 4 Learning Center 2026 photo 5 Learning Center 2026 photo 6 Learning Center 2026 photo 7 Learning Center 2026 photo 8 Learning Center 2026 photo 9 Learning Center 2026 photo 10

Community Learning Center – Jaitpur

Dhuri Initiative | February 2026

दिल्ली के जैतपुर क्षेत्र में यमुना नदी के पास रहने वाले कई परिवार ऐसे इलाके में रहते हैं जहाँ हर 2–3 साल में बाढ़ आने की संभावना रहती है। इसी कारण यहाँ पक्के मकान बनाने की अनुमति नहीं है और समुदाय के लोग अपने घर हल्के और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से बनाते हैं।

इस समुदाय में लगभग 150–200 परिवार रहते हैं और लगभग 300–350 बच्चे हैं। अधिकतर परिवार दिहाड़ी मजदूरी या छोटे कामों से अपनी आजीविका चलाते हैं। घर छोटे होने के कारण बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए शांत और सुरक्षित जगह मिलना मुश्किल होता है।

इसी जरूरत को समझते हुए धुरी की टीम ने समुदाय के साथ बातचीत शुरू की। माता-पिता और समुदाय के लोगों के साथ कई बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों की शिक्षा और सीखने के अवसरों पर चर्चा हुई।

इन बैठकों के दौरान यह विचार सामने आया कि समुदाय के बच्चों के लिए एक छोटा सा लर्निंग सेंटर बनाया जाए जहाँ बच्चे आकर पढ़ सकें, गतिविधियों में भाग ले सकें और सीखने का वातावरण मिल सके।

शुरुआती चरण में बच्चों के साथ चित्रकारी, पढ़ने और समूह गतिविधियों जैसे छोटे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे बच्चों में उत्साह बढ़ा और समुदाय का विश्वास मजबूत हुआ।

क्योंकि इस क्षेत्र में पक्का निर्माण संभव नहीं है, इसलिए लर्निंग सेंटर को भी समुदाय के घरों की तरह पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से बनाया गया। इसमें बांस के खंभों, प्लास्टिक पैलेट और शीट का उपयोग किया गया।

फर्श के लिए प्लास्टिक पैलेट लगाए गए, उनके ऊपर काउ मैट और फिर दरी बिछाई गई ताकि बच्चे आराम से बैठकर पढ़ सकें। इस तरह एक सरल लेकिन उपयोगी सीखने की जगह तैयार की गई।

कई हफ्तों की मेहनत और समुदाय के सहयोग से यह लर्निंग सेंटर तैयार हुआ और 21 फरवरी को इसका उद्घाटन किया गया।

इसके बाद 23 फरवरी से नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चे इस केंद्र में पढ़ने के लिए आने लगे। अब यह स्थान बच्चों के लिए सीखने, पढ़ने और मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।

In the Jaitpur area of Delhi, many families live near the Yamuna river floodplain where floods occur every few years. Because of this, permanent construction is not allowed and most homes are built using temporary and environmentally friendly materials.

Around 150–200 families live in this community and there are approximately 300–350 children. Most families depend on daily wage work or informal employment for their livelihood.

Since homes are small and shared by many family members, children often do not have a quiet place to study.

Understanding this need, the Dhuri team began conversations with parents and community members. Several meetings were held to discuss education and learning opportunities for children.

During this process, the idea of creating a small community learning center emerged — a place where children could gather, study, and participate in learning activities together.

In the early stages, small activities such as drawing sessions, reading activities, and group discussions were organized with children. These activities helped build trust and excitement within the community.

Since permanent construction is not possible in this area, the learning center was built using environmentally friendly materials similar to the houses in the community. Bamboo poles, plastic pallets, and sheets were used to create the structure.

Plastic pallets were used as the base floor, cow mats were placed on top for insulation, and floor mats were spread so that children could sit comfortably.

After weeks of work and community support, the learning center was officially inaugurated on 21 February.

From 23 February, children from Nursery to Class 12 started coming to the center for study support and learning activities.

आप भी इस पहल का हिस्सा बन सकते हैं और बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग कर सकते हैं।

You can support community education by donating or volunteering with Dhuri.

Donate Volunteer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

International Women’s Day 2025 | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025

International Women’s Day 2025: A Celebration of Strength, Dignity, and Empowerment | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025: सम्मान, सशक्तिकरण और संकल्प […]

Ration Kit Distribution | राशन किट वितरण

जैतपुर में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट वितरण पानी उतरने के बाद 140 से अधिक परिवारों तक ज़रूरी खाद्य […]

जैतपुर में गणतंत्र दिवस 2026: बच्चों के साथ उत्सव

Republic Day Celebration – Dhuri हिंदी English जैतपुर में बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस 2026 का उत्सव Republic Day Celebration […]